जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के सोपोडेरा में चाईबासा कॉलेज के प्रोफेसर रोहन श्रीवास्तव ने बुधवार देर शाम आत्महत्या कर ली

Spread the love

घटना के बाद परिवार के लोग सदमे में हैं और आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार, रोहन ने पत्नी से चाय बनाने को कहा और खुद कमरे में चला गया। कुछ देर बाद उसने फांसी लगाकर जान दे दी। कमरे में लगे आईने पर उसने अपनी पत्नी के नाम से जुड़ा संदेश “सॉरी मोटो” लिखा था। इसके अलावा, उसके पैर के तलवे पर “मनी” शब्द लिखा हुआ मिला। रोहन की हाल ही में शादी हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और “मनी” लिखने के पीछे की वजह को भी समझने की कोशिश कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल परिवार के लोग कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *