विश्व मानवतावादी दिवस पर पहली बार आयोजित हुआ आरएचआइ मैग्नेसिटा गमहरिया में रक्तदान शिविर. 31 रक्तवीरों ने रक्तदान कर निभाया अपना सामाजिक दायित्व

विश्व मानवतावादी दिवस के अवसर पर, जिला सराईकेला खरसावां के, गम्हारीया छठा फेज स्थित आरएचआइ मैग्नेसिटा कम्पनी परिसर में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर. सहयोगी मित्र संस्था के तौर पर सहयोग प्रदान किया जमशेदपुर ब्लड सेंटर, टीम पीएसएफ, गंगोत्री हेल्थ केयर एवं टाटा स्टील फाउंडेशन. पहली बार कम्पनी परिसर में सुसज्जित वातानुकूलित कक्ष में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था. कम्पनी के एमडी अजय कुमार राॅय, एच.आर दुष्यंत जोगर एवं सभी कर्मचारियों के सहयोग से पहली बार 31 युनिट रक्तदान के साथ शिविर सम्पन्न हुआ. सभी रक्तदाताओं को रक्तदान करने के पश्चात प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. रक्तदान शिविर में योगदान रहा डॉक्टर निर्जला झा, तकनीशियन भीम सेन, मोहन कुमार, श्रीदीप, सलीम, अरिजीत सरकार, रवि शंकर, उत्तम कुमार गोराई, कुमारेस हाजरा, अनिल प्रसाद, किशोर साहू, प्रशांत कुमार.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *