सरायकेला के उपायुक्त नितीश कुमार सिंह ने आदित्यपुर नगर निगम का निरीक्षण किया गया जिसमें पेयजलापूर्ति योजना सिवरेज योजना मुख्य रूप से जानकारी लिया गया

Spread the love

इसके निदान जल्द ही करने का आश्वासन दिया गया।उपायुक्त नितेश कुमार सिंह ने कहा कि जिला कोडिनेशन कमेटी की बैठक में पेयजल की समस्या का जानकारी हुआ था। जिसमें पता चला कि की 60 किलामीटर तक वन विभाग के द्वारा एनओसी नही दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि इस मामले को लेकर समीक्षा करने के साथ जांच किया जाएगा। जिसमें आवश्यक्ता होगा कि जल्द से जल्द वन विभाग से एनओसी दिलाने के साथ ही जलापूर्ति योजना को तेजी से समपन्न कराया जाएगा ताकि लोगो को पेयजल समस्या से निजात मिल सके। इसके साथ ही सिवरेज योजना को भी पुरा किया जाएगा। सिवरेज योजना कहां फसी हुई है या किस कारण से फसा हुआ उसकी जानकारी को लेकर आगामी समय में एक संयुक्त बैठक का आयोजन करके इसमें सभी जानकारी लिया जाएगा। उसके बाद समस्या निदान करने का आग्रह किया जाएगा। इसके साथ ही आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में अतिक्रमण की भी समस्या नजर आ रही है उसको भी आगे समय में दुरूस्त किया जाएगा। बताया जाता है कि आदित्यपुर में नगर निगम क्षेत्र में पेयजल की भयावह स्थिति बनी हुई है कई स्थानों पर डीप बोरिंग पूरी तरह से सुख गए है तो कई वार्ड पुरी तरह से ड्राई जोन बना हुआ है। इस बैठक में प्रशासक रवि प्रकाश, उप नगर आयुक्त पारूल सिंह के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

निगम में बनेगा कैंटीन : उपायुक्त ने निगम को निर्देश दिया कि वह आदित्यपुर नगर निगम में एक कैंटीन की व्यवस्था करे जिसके संचालन का जिम्मा किसी महिला स्वंय सहायता समूह को प्रदान किया जाए।जिससे निगम आने वाले लोगो को भोजना व नाश्ता की समस्या का सामना नही करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *