गंगा नारायण सिंह जयंती पर आजसू नेता हरे लाल महतो ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Spread the love

चांडिल भूमिज विद्रोह के महानायक स्वतंत्रता सेनानी शहीद गंगा नारायण सिंह के जयंती अवसर पर आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरे लाल महतो ने श्रद्धांजलि अर्पित की। नीमडीह प्रखंड के बांधडीह तथा सामानपुर मोड़ पर स्थित शहीद गंगा नारायण सिंह के प्रतिमा पर हरे लाल महतो ने अपने समर्थकों संग माल्यार्पण किया। इस अवसर पर हरे लाल महतो ने कहा कि गंगा नारायण सिंह जैसे हजारों स्वतंत्रता सेनानियों ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए शहादत दी है। गंगा नारायण सिंह ने शहादत को स्वीकार किया था लेकिन अंग्रेजों की गुलामी को स्वीकार नहीं किया था, उनके संघर्ष गाथा से हमें प्रेरणा मिलती हैं। इस मौके पर नीमडीह जिला परिषद सदस्य असित सिंह पात्र, पूर्व मुखिया हरि सिंह सरदार, विपुल सिंह, भानू सिंह सरदार, दिगंबर सिंह सरदार, भोला सिंह सरदार, अजय सिंह सरदार, हरि नारायण सिंह, मिथुन पांडे, रवि महतो, कांचन सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *