जमशेदपुर मानगो के रहने वाले रवि ट्रांसपोर्ट सर्विसेज के मालिक मंजीत सिंह अपने भाई रविन्दर सिंह समेत परिवार के अन्य सदस्य मनमीत कौर मनजोत सिंह हर्षवीर सिंह तर्जित सिंह अमरदीप कौर व अन्य पर ट्रांंसपोर्ट की सम्पत्ति धोखाधड़ी कर हड़पने का आरोप लगाया है

जमशेदपुर: साकची स्थित एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में ट्रांसपोर्टर मंजीत सिंह ने कहा कि इस मामले को लेकर वे जमशेदपुर व सरायकेला खरसावां के जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रहे लेकिन आश्वासन के अलवा किसी तरह न्याय नहीं मिल रह है. उन्होंने अपने भाई समेत उक्त आरोपियों के खिलाफ 17 सितम्बर, 2024 को चांडिल थाना में, 12 दिसम्बर, 2025 को सीतारामडेरा थाना में, 18 दिसम्बर, 2023 को साइबर थाना में, 22 जनवरी, 2024 को बिष्टुपुर थाना में व 17 जनवरी, 2025 को अलग-अलग धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर रखी है. ट्रांसपोर्टर मंजीत सिंह ने आरोपियों पर 52 टे्रेलर फर्जी तरीके से बेचने व 29 ट्रेलर व 25 ट्रॉली को जबरन कब्जा कर रखने का आरोप लगाया है. उन्होंने आरोपियों पर करोड़ों की सम्पत्ति को हड़पने का आरोप लगाते हुए केस के अनुसंधानकर्ता पर भी संदेह जाहिर किया है. उन्होंने कहा कि आरोपियों से उन्हें व उनके परिवार को जानमाल का खतरा बना हुआ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *