जमशेदपुर के परसुडीह थाना पुलिस ने बीते 19 मार्च को प्रमथनगर निवासी समित्री घोष के घर हुए चोरी मामले का खुलासा करते हुए हिष्ट्रिशीतर अपराधी यश शर्मा और गोल्डन कुमार सोनी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

पुलिस ने उनके पास से 35 हजार रुपए नगद, एक सोने का चैन, दो सोने की अंगूठी, 4.220 ग्राम गलाया हुआ सोना, मोबाइल फोन, घड़ी, चोरी के पैसे से खरीदा हुआ अपाचे मोटरसाइकिल और एक आईफोन मोबाइल बरामद किया है. इसकी जानकारी शुक्रवार को डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर फ़ैज़ अहमद ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी. उन्होंने बताया कि यश शर्मा के खिलाफ आधा दर्जन से भी अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं. वह पूर्व में भी जेल जा चुका है. हाल ही में जेल से छूटने के बाद उसने उक्त घटना को अंजाम दिया था.उन्होंने बताया कि कांड दर्ज होते ही वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया था. टीम ने तकनीकी और मानवीय आसूचना के आधार पर दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *