फेडरेशन ने भगवंत मान का पुतला फूंका

पंजाब में 13 महीनों से आंदोलनरत किसानों को हटाने के विरोध में साकची में ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन ने भगवंत मान का पुतला फूंका। पूर्वी भारत प्रमुख सतनाम सिंह गंभीर ने कहा कि सरकार ने सर्वोच्च अदालत के आदेश की अवहेलना कर क्रूर कार्रवाई की है। उन्होंने किसान नेताओं से एकजुट होने की अपील की और मानवाधिकार संगठनों से हस्तक्षेप की मांग की। फेडरेशन ने पंजाब सरकार से गिरफ्तार किसानों की रिहाई और जब्त सामान लौटाने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *