ट्रेजरी से 2800 करोड से ज्यादा रुपये गायब है ….. सरकारी काम के लिए अधिकारियों ने एडवांस निकाला ,लेकिन नहीं दिया हिसाब ….

ट्रेजरी से जुड़े मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए झारखंड की सत्ता में काबिज मुख्य राजनीतिक दल झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा कि इस तरीके के आरोप बेबुनियाद है , आखिर कहां घपला और घोटाला हो गया, अभी तो सरकार बनी ही है , मुख्यमंत्री ने शपथ लिया है अभी मंत्रिमंडल का विस्तार होना है …..केवल आरोप लगा देने से नहीं होता है , इसका प्रमाण देना होता है, तथ्यों पर बात करना होता है ऐसे भी बाबूलाल मरांडी आपने इसी ही तरह के बयानों के कारण अप्रसांगिक होते जा रहे हैं ,…. किसी भी आरोप लगाने से पहले , सोचे और तथ्य प्रस्तुत करें इसी तरह की कोई घपले घोटाले हुए हैं तो वह आगे बढ़े , उचित फोरम पर अपनी बातों को रखे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *