
रामगढ़ जिले के माण्डू (कुज्जू) थाना कांड संख्या-128/2025 (दिनांक 22.05.2025) में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस कांड में दानी यादव की हत्या कर उनके चक्की मिल सह घर से नगद राशि लूट ली गई थी।
इस मामले में पहले गिरफ्तार अभियुक्त नकुल कुमार चौहान उर्फ बिजली ने पूछताछ में अपने सहयोगियों के साथ हत्या व चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की थी।
पुलिस अधीक्षक रामगढ़ के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए 20.02.2026 को गुप्त सूचना के आधार पर अभिषेक कुमार उर्फ अभिषेक पासवान (उम्र 20 वर्ष) निवासी ट्रांसपोर्ट नगर, कोषमाण्डू टोला, कुज्जू को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने भी हत्या और चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।
उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक देशी पिस्टल और 7.65 एमएम के चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ माण्डू (कुज्जू) थाना में कई मामले दर्ज हैं।
पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
