ग्रेजुएट कॉलेज में होली-मिलन समारोह, सांस्कृतिक रंगों में सराबोर हुआ परिसर

Spread the love

आज दिनांक 28 फरवरी को ग्रेजुएट कॉलेज के सेमिनार हॉल में होली- मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्जवलन और गणेश वंदना से हुई। मुख्य अतिथि कॉलेज की प्राचार्या वीणा सिंह प्रियदर्शी का स्वागत डॉक्टर सविता मिश्रा और डॉक्टर संगीता बिरूवा के द्वारा पुष्प गुच्छ देकर किया गया। मुख्य अतिथि कॉलेज की प्राचार्या ने अपने वक्तव्य में कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत होती है और साथ ही साथ इस समय रवि के फसलों की कटाई होती है जिससे सबों में खुशी और हर्षोल्लास होता है। स्वागत भाषण प्रोफेसर प्रतिमा सिंहा के द्वारा किया गया। विषय प्रवेश हिंदी विभाग की अध्यक्ष डॉक्टर भारती कुमारी ने किया । मंच संचालन मोनिका और श्रुति ने किया। धन्यवाद ज्ञापन संस्कृत विभाग अध्यक्ष डॉक्टर अर्चना सिंहा ने किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने पारंपरिक होली गीतों पर शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। शांतिनिकेतन में मनाए जाने वाली वसंत उत्सव को ग्रेजुएट कॉलेज की शिक्षिका डॉ दीप्ति और डॉक्टर अरुंधति ने छात्रा स्नेहा और प्रीति के साथ मिलकर मन को झुमा देने वाला मनमोहक नृत्य के द्वारा द्वारा प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छात्राओं द्वारा लगाए गए फूड स्टॉल रहा, जहां सभी ने तरह-तरह के स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया।कार्यक्रम में सभी शिक्षक एवं छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *