असम के सीएम हिमंता विसवा सरमा ने हेमंत सरकार पर बोला हमला तो इरफान अंसारी ने किया पलटवार

Oplus_131072

झारखंड में चुनावी सरगर्मी बढ़ने के साथ ही बड़े नेताओं का एक दूसरे पर हमला और पलटवार शुरू हो गया है। पक्ष और विपक्ष दोनों एक दूसरे को घेरने में लग गए हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंता विसवा सरमा ने जहां हेमंत सोरेन सरकार को भ्रष्टाचार और घुसपैठ पर घेरने का काम किया वहीं मणिपुर और मध्यप्रदेश की घटना पर जामताड़ा से इरफान अंसारी ने पलटवार किया है। एक कार्यक्रम में जामताड़ा पहुंचे असम के मुख्यमंत्री सह झारखंड के चुनाव सह प्रभारी हिमंता विसवा सरमा ने वर्तमान सरकार को बंटी बबली की सरकार बनाते हुए इसे भ्रष्टाचार एवं घुसपैठियों की सरकार बताई है। सरकार के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के यहां से बरामद रुपए एवं सीता सोरन के मामले में टिप्पणी को लेकर विधायक इरफान अंसारी पर हमला तेज कर दिया। वही इरफान अंसारी ने भी इसका कड़ा पटवार किया है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की साख जमीन में इतनी गड़ी हुई है कि उसे उखाड़ फेंकना नामुमकिन है। उन्होंने मध्यप्रदेश में आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब करने तथा मणिपुर में आदिवासी महिलाओं पर हो रहे हिंसा पर भाजपा सरकार को घेरने काम किया है।इरफान अंसारी, निवर्तमान ग्रामीण विकास मंत्री सह कांग्रेस प्रत्याशी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *