भाजपा के बागी नेता वीरेंद्र मंडल को बनाने पहुंचे असम के सीएम हिमंता विसवा सरमा ने साधा हेमंत सरकार पर निशाना

Oplus_131072

जामताड़ा जिला के नाला विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के अंदर हो रहे बगावत को पाटने कौर लगातार जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंता विसवा सरमा पार्टी के कांड वर्षा बागी नेता वीरेंद्र मंडल को मनाने जामताड़ा पहुंचे। उन्होंने बागी नेता वीरेंद्र मंडल के आवास पर लगभग 1 घंटे तक बातचीत की। जामताड़ा विधानसभा एवं नाला विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की वर्तमान स्थिति एवं टिकट बंटवारे को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच उठे विरोध पर चर्चा हुई। बता दें लगभग 10:00 बजे उनका हेलीकॉप्टर दुलाडीह के हेलीपैड पर पहुंचा जहां से सीधे वे वीरेंद्र मंडल के कोर्ट रोड स्थित आवास पर पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री का जोरदार नारे एवं गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। लगभग 1 घंटे के बातचीत के बाद हिमंता विसवा सरमा ने कहा कि वीरेंद्र मंडल समाज के लिए एक जागरूक कार्यकर्ता रहे हैं और उनके जैसे कार्यकर्ताओं को पार्टी सम्मान देगी। इन्हें शक्ति भी प्रदान करेगी, पूरा संगठन और झारखंड में बनने वाली भाजपा की सरकार उनके साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य में बंटी बबली की सरकार है। यह सरकार आलमगीर आलम और इरफान अंसारी जैसे लोगों के लिए ही बनी है। उनके घर से रुपए बरामद हो रहे हैं। उन्होंने कहा थी या सरकार घुसपैठियों की सरकार है इस सरकार को झारखंड से हटवाना समाज की जिम्मेवारी है। हिमंता विसवा सरमा, मुख्यमंत्री असम सह झारखंड भाजपा सह प्रभारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *