गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र के सतबहिनी गाँव मे 15 मार्च को लाखो रूपए की सरकारी दवा फेके जाने के मामले मे एसपी द्वारा गठित एसआईटी की टीम ने खुलाशा किया है

इस मामले मे एक शिक्षा विभाग का कंप्यूटर ऑपरेटर सहित तीन लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे आयोजित प्रेसवार्ता मे इसकी जानकारी देते हुए एसपी दीपक पाण्डेय ने बताया की यह जो दवा थी अल्बेंडा जोल और आयरन की दवा थी जिसे हर स्कूलों मे देना था लेकिन लापरवाही के कारण यह बट नहीं सका। इसी बीच रांची की टीम जाँच मे आने वाली थी इसके डर से शिक्षा विभाग बीआरसी का कंप्यूटर ऑपरेटर ने इसे सुनसान जगह पर फेक दिया था जिसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगो की सूचना पर दवा को जप्त कर थाने लाई थी मझिआंव रेफरल अस्पताल के प्रभारी के लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने इस केस की अनुसन्धान शुरू की जिसमे तीन लोग पकड़े गए है पुलिस अभी आगे की छानबीन और कर रही है। दीपक पाण्डेय,एसपी,गढ़वा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *