टोंटो थाना क्षेत्र से 5 किलो का आईईडी विस्फोटक एक बार फिर बरामद

चाईबासा: सुरक्षा ने पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र से एक बार फिर 5 का आईईडी विस्फोटक बरामद किया है। भाकपा माओवादियों द्वारा सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए इस तरह के विस्फोटक जिले के टोंटो और गोइलकेरा थाना क्षेत्र में जंगलों में लगाया गया है। जिसे पिछले कई महीने से सुरक्षा बल ढूंढ कर निकल रहे हैं। 10 अक्टूबर 2023 से संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के दौरान रविवार को टोन्टो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका और प्रधान घाट के आस-पास जंगल पहाड़ी क्षेत्र से 5 किलोग्राम का 1 आईईडी बरामद किया गया, जिसे सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता की सहायता से नष्ट कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *