जमशेदपुरबुधवार को झारखंड की उप राजधानी दुमका और जमशेदपुर के जुगसलाई में

निकल गए मोहर्रम जुलूस के दौरान फिलिस्तीनी झंडा लहराये जाने के विरोध में गुरुवार को भाजपा नेता अभय सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता का पुतला फूंक जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया. मौके पर मौजूद भाजपा नेता अभय सिंह ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि खास वर्ग को खुश करने के लिए हेमंत सोरेन सरकार तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है. दूसरे देश के समर्थन में नारेबाजी और उनके देश का झंडा फहराकर देश की अस्मिता को चुनौती दिया जा रहा है और राज्य सरकार मौन है. राज्य सरकार के इशारे पर बड़े पैमाने पर बांग्लादेशी मुसलमान राज्य में प्रवेश कर यहां के आदिवासी बहन बेटियों के साथ शादी कर यहां की नागरिकता हासिल कर रहे हैं और मुख्यमंत्री मौन है. इस मौके पर सरकार विरोधी नारेबाजी भी की गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *