जमशेदपुर 14 जुलाई : देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा शुरू किए गए “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के तहत भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत सिंह विभिन्न सामाजिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और शैक्षणिक संस्थाओं के बीच 1100 पौधे बाटेंगे। इसी क्रम में “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के अंतर्गत भरत सिंह ने आज अपने साकची स्थित कार्यालय में सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष को 53 बूथ के लिए 55 पौधे समर्पित किये। साथ ही लोकसभा चुनाव में सीताराम डेरा मंडल में अच्छा काम करने के लिए मंडल अध्यक्ष श्री सुरेश शर्मा को शॉल ओढा़कर सम्मानित किया। इस दौरान भरत सिंह के साथ सीतारामडेरा के मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा, राम, राजेश सिंह, गोपी सिंह, लखविंदर सिंह, सजीत कुमार उपस्थित थे।