जमशेदपुररविवार देर शाम मानगो थाना अंतर्गत दाईगुट्टू शार्दुल फैक्ट्री के समीप स्कूटी चोरी कर भाग रहे एक युवक क़ो जब टाइगर

मोबाइल के जवान ने पकड़ने का प्रयास किया तो युवक ने जवान पर चाकू से हमला करने का प्रयास किय. हालांकि गनीमत रही कि इस हमले में टाइगर मोबाइल का जवान बाल- बाल बच गया. स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने युवक को धर दबोचा और अपने साथ थाने ले गई है. बताया जा रहा है कि युवक शार्दुल कंपनी के पास से स्कूटी चोरी कर भाग रहा था. इसकी सूचना मिलते ही टाइगर मोबाइल का जवान मौके पर पहुंचा और पीछा कर युवक को धर- दबोचा पुलिस से बचने के डर से युवक ने टाइगर मोबाइल के जवान पर चाकू से हमला जिसमें टाइगर मोबाइल का जवान बाल- बाल बच गया. फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *