
स्व रमेश सिंह मुंडा की 16वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को उनके बुंडू आवास में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। श्रद्धांजलि सभा में स्व रमेश मुंडा के पुत्र सह वर्तमान विधायक विकास कुमार मुंडा, विधायक की माता सह स्व रमेश मुंडा की विधवा वसुंधरा देवी, विधायक की पत्नी, अन्य परिजनों, कार्यकर्ताओं एवं बुंडूवासियों द्वारा स्व रमेश मुंडा के चित्र पर पूष्प अर्पित कर एवं एक मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभिनि श्रद्धांजलि दी गई। स्व रमेश सिंह मुंडा की हत्या 9 जूलाई-2008 को बुंडू हाई स्कूल परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम को दौरान माओवादियों द्वारा कर दी गई थी। विधायक विकास कुमार मुंडा ने स्व रमेश सिंह मुंडा स्मारक उच्च विद्दालय, बुंडू एवं तैमारा चौक स्थित रमेश सिंह मुंडा की मूर्तियों पर भी माल्यार्पण भी किया। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विधायक विकास कुमार मुंडा भावुक भी हो गए। उन्होंने कहा कि भले ही स्व रमेश मुंडा इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनके विचार आज भी समाज में व्याप्त है। उन्हीं की तर्ज पर चीजों को स्थापित करने प्रयास है। तमाड़ विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए जो सपने उन्होंने संजोये थे उसे पुरा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रधांजलि होगी