ईचागढ़ प्रखंड में शुरू हुआ निशुल्क एम्बुलेंस व टेंकर से पेयजल सेवा।

Spread the love

चांडिल।(जगन्नाथ चटर्जी) हरेलाल महतो ने मिलन चौक में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन के बाद आज से ही ईचागढ़ प्रखंड के जनता के लिए निशुल्क एम्बुलेंस सेवा तथा निशुल्क पेयजलापूर्ति सेवा का शुभारंभ किया। हरेलाल महतो ने आजसू प्रखंड अध्यक्ष गोपेश महतो के हाथों एम्बुलेंस का चाबी सौंपा। हरेलाल महतो ने बताया कि चांडिल और नीमडीह प्रखंड की तरह ही ईचागढ़ प्रखंड कार्यालय के माध्यम से जनता को निशुल्क एम्बुलेंस, पानी टैंकर, गरीबों को श्राद्धकर्म व विवाह के लिए यथासंभव सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि कुकडू प्रखंड में भी कार्यालय खोला जाएगा, वहां पर भी एम्बुलेंस और पानी टैंकर की व्यवस्था की जाएगी। इस मौके पर ईचागढ़ प्रभारी सुनील कुमार सिंह, पुलक सथपति, गुरुपद सोरेन, गोपेश महतो, तुलसी महतो, भगत सिंह मुंडा, दिलीप दास, जीतू राम महतो, दामोदर सिंह मुंडा, गुरुचरण महतो, गौरी प्रसाद लायक, उपेन महतो, बिजय गोराई, राजकिशोर लायक, योगेंद्र नाथ महतो, शिवचरण महतो, महेंद्र नाथ महतो, अरुण महतो, शुभद्रा महतो, मंगली तंतुबाई, कल्याणी महतो, उमा देवी, बीणा महतो, संजय महतो, अनाथ महतो, प्रताप मांझी, गोपाल प्रमाणिक, देबू गोराई, तपन उरांव, दुर्गा चरण गोप, सीमन्त सिंह मुंडा, कार्तिक सिंह मुंडा, सुभाष महतो, घासीराम साव, लक्ष्मीकांत कुम्भकार, सुग्रीव महतो, बुधु सिंह मुंडा, गौतम महतो, षष्टी महतो, बिरेन महतो, शिवेसर महतो, गौतम महतो, दुर्गा महतो आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *