
चांडिल।(जगन्नाथ चटर्जी) झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमानत मिलने पर चांडिल स्थित ननिहाल में झामुमो के वरिष्ठ नेता सुखराम हेंम्ब्रम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी के साथ जश्न मनाया गया। इस दौरान चांडिल में लोगों के बिच लड्डू वितरण कर मुंह मिठा कराया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर पटाखे फोड़े। सुखराम हेंम्ब्रम ने कहा झारखंड में सिर्फ हेमंत सोरेन चलेगा यहां किसी का नहीं चलेगा। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा यहां के झारखंडी और आदिवासियों पर षड्यंत्र रचना और तानाशाही करना बंद करें हेमंत सोरेन झारखंड का बेटा है झारखंड का नेता है। इस मौके पर सुखराम हेंम्ब्रम, हेमंत सोरेन के मामा चारुचांद किस्कू, दिलिप किस्कू, बिंदे सोरेन, बुद्धेश्वर मार्डी, राजेन टुडू, बुद्धेश्वर गोप, प्रकाश मार्डी, विशाल गोप, हांडिराम सोरेन, डोमेन बासके, डाबा सोरेन सहित कई लोग उपस्थित थे।