जमशेदपुर से सटे चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के तिरुलडीह थाना के सीमवर्ती गांव में रविवार की दोपहर एक युवक ने एक महिला पर गोली चला दी.

महिला की पहचान तिरुलडीह थाना क्षेत्र के लेटेमदा पंचायत के अंतिम छोर पर बसे गांव संपदडीह की रहने वाली 38 वर्षीय गीता महतो के रूप में किया गया है. जबकि गोली मारने वाले युवक पश्चिम बंगाल के बाघमुंडी थाना क्षेत्र के वीरग्राम का रहने वाला बताया जा रहा है. गोली महिला के कंधे पर लगी है. इस घटना के बाद परिजनों ने घायल महिला को इलाज के लिए तत्काल तिरुलडीह पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर कर दिया गया. घटना की सूचना मिलने के बाद तिरुलडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छापबीन शुरू की. पुलिस गोली मारने वाले युवक की तलाश में जुट गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *