जमशेदपुर गोलमुरी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जंहा गुप्त सूचना के आधार पर गोलमुरी पुलिस और बिस्टुपुर पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर 7 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है,

जिसमे 5 लोग जो कोलकाता के रहने वाले है और दो लोग जमशेदपुर के टेल्को के रहने वाले है, ये सभी गोलमुरी के एक अपार्टमेंट से इन सभी की गिरफ़्तारी की गई है गोलमुरी थाना प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि एसएसपी किशोर कौशल को गुप्त सूचना मिली कि गोलमुरी के एक अपार्टमेंट मे कुछ संदिग्ध लोग रह रहे है, जिसके बाद एसएसपी के निर्देश पर दोनों थाना प्रभारी के नेतृत्व मे एक टीम का गठन किया गया, जिसके बाद ये सभी साइबर ठगों कि गिरफ़्तारी की गईं, इन लोगो के पास से कई लैपटॉप, कई मोबाईल फोन, कई बैंक के एटीम कार्ड बरामदगी की गईं है, थाना प्रभारी ने बताया कि ये सभी साइबर ठग विदेश मे रहने वाले लोगो को ठगने का काम कर रहे थे, उन्होंने कहा कि अब तक यह गिरोह सैकड़ो विदेशी लोगो को अपने ठगी का सीकर बना चुके है, उन्होंने कहा कि अब तक कई ठगी करने वालों के नाम सामने आए है, सभी कई गिरफ्तारी के लिए छापे मेरी कई जा रही है, जानकारी के मुताबिक ये गिरोह राज्य के डीजीपी को भी अपना सीकर बनाने वाले थे, उससे पहले भी इन सभी 7 लोगो को गिरफ्तार कर लिया गया है, सभी गोलमुरी के अपार्टमेंट मे एक फ्लैट लेकर ऑफिस बनाया गया था और यही से विदेशी लोगो को ठगने का काम किया जाता था, फिलहाल सभी साइबर ठगी के आरोपियों को पोलिस ने जेल भेज दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *