आजसू पार्टी ने बलिदान दिवस के रूप में मनाया स्थापना दिवस।

Spread the love

चांडिल।(जगन्नाथ चटर्जी) ईंचागढ विधानसभा स्तरीय आजसू पार्टी के प्रधान कार्यालय एनएच 33 स्थित चिलगु में पार्टी का स्थापना दिवस को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर चांडिल के चिलगु स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी के कई नेताओं ने आजसू पार्टी के इतिहास कार्यकर्ताओं को बताया। बैठक में कार्यकर्ताओं को वीडियो के माध्यम से झारखंड आंदोलन के इतिहास से रुबरु कराया गया। बैठक को संबोधित करते हुए आजसू केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो ने कहा आंदोलनकारीयों की पार्टी है। आजसू पार्टी आंदोलन से बनी हुई पार्टी है। आजसू पार्टी युवाओं के अंदर राज्य के लिए एक नया उर्जा का संचार करती है। आजसू पार्टी की स्थापना 22 जून 1986 को की गई थी। तब इसका एक ही मकसद था झारखंड अलग राज्य का गठन करना। 15 नवंबर 2000 को झारखंड अलग राज्य गठन का सपना साकार हुआ। आज की इस झामुमो, कांग्रेस तथा आरजेडी की वर्तमान राज्य सरकार झारखंड को लुटने का काम रहा है। 2024 की विधानसभा चुनाव में इस सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है। बैठक में ईंचागढ विधानसभा से आए कार्यकर्ताओं को वृक्षारोपण के लिए पौधा दिया गया। इस मौके पर पूर्व जिप उपाध्यक्ष अशोक साव, अमला मूर्मू, रेखा प्रमाणिक, दुर्योधन गोप, गोपेश महतो, रुपेश गोप सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *