दुमका(DUMKA); दुमका जिला के दिग्घी ओपी क्षेत्र अंतर्गत श्री अमडा में एक बड़ा हादसा होने से टल गया. हाई टेंशन तार की चपेट में बस आ गई.

“
इस घटना में दो बस कर्मियों के झुलसने की सूचना है. जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. जानकारी के अनुसार शिव शक्ति नमक बस बारात लेने तेलिया चक नावाडीह जा रही थी. इसी दौरान ग्रामीण सड़क में बस हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया. देखते ही देखते पूरी बस जल गई.   गनीमत रहा की बस खाली थी. कड़ी मशक्कत के बाद 2 बस कर्मियों को बस से निकाल कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया. सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *