सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग पर एस टाईप चौक स्थित एयरटेल के आउटलेट में बीती रात आग लगने से दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया.

रिटेलर गोपाल दास ने बताया कि उन्हें चार बजे किसी ने फोन कर दुकान से धुंआ उठने की सूचना दी यहां पहुंचने पर देखा तो दुकान के भीतर धुंआ ही धुंआ था और सारा सामान जलकर खाक हो चुका था. इस अगलगी में उनकी फ़ास्ट फूड की दुकान भी स्वाहा हो गई है. उन्होंने करीब 50 लाख से भी अधिक का नुकसान होने की आशंका जताई है. आग कैसे लगी फिलहाल इसकी जानकारी हासिल नहीं हो सकी है. आशंका जताई जा रही है कि शार्ट सर्किट की वजह से दुकान में आग लगने से यह घटना हुई है. अगलगी में दुकान में रखे सेटअप बॉक्स, टीवी, एसी, सहित कई महंगे सामान जलकर राख हो गए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *