आदित्यपुर: थाना क्षेत्र में बेलगाम अपराधियों ने बुधवार की शाम एक बार फिर से एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है.

युवक का नाम विवेक सिंह बताया जा रहा है. सूचना मिलते ही आदित्यपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है.मिली जानकारी के अनुसार युवक कल्पनापूरी पहाड़ी के समीप मैदान में बैठा हुआ था. इसी दौरान तीन चार की संख्या में अपराधियों ने उसे दौड़ाया और तीन गोलियां मार दी. जिससे युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. मृतक मां-बाप का इकलौता बेटा था.वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. उधर घटना के बाद कॉलोनी वासियों में आक्रोश व्याप्त है. कॉलोनीवासी एसपी के आने तक शव नहीं उठाने देने पर अड़े हैं. बता दें कि बीते 15 दिनों के भीतर आदित्यपुर थाना क्षेत्र में अपराधी तांडव मचा रहे हैं. इस दौरान अपराधी दो- दो हत्या कर चुके हैं, जबकि दो बार गोली चालन की घटना को अंजाम दे चुके हैं. जिससे पुलिस की कार्यशैली कटघरे में है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *