जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना क्षेत्र के कुदादा गांव के समीप चंद्रपहाड़ी जंगल से पुलिस ने नग्न अवस्था में एक युवती का शव बरामद किया है.

शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. कुछ लोग जब बुधवार मवेशी चरा रहे थे, तभी उनकी नजर शव पर पड़ी. उन्होंने तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस दी. पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की. आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई परन्तु कोई खास जानकारी नहीं मिली. इस मामले में सुंदरनगर थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने कुछ भी बोलने से इंकार किया है. मिली जानकारी के अनुसार जंगल में शव होने की सूचना पुलिस को मिली थी. शव नग्न अवस्था में जंगल में पड़ा था. वहीं 200 मीटर की दूरी पर युवती के कपड़े भी मिले है. युवती के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने की आशंका जतायी जा रही है. घटना को अंजाम देने के बाद साक्ष्य छुपाने के लिए शव को जंगल में लाकर फेंक दिया गया होगा. शव की हालत देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वह ओ- तीन दिन पुराना है. फिल्हान सुंदरनगर पुलिस आस पास के थाना से भी संपर्क में है, ताकि शव की शिनाख्त की जा सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *