
वहीं घटना के बाद बिजका गांव के प्रेमी 25 वर्षीय मनसू सिंह फरार हो गया। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद भंडरिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। वहीं शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिये गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया। इस मामले में मृतिका सुषमा के पिता ज्ञानचंद तुरी नें मनसू सिंह के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी भंडरिया थाने में दर्ज कराई है।इसकी जानकारी देते हुए मृतिका के पिता ने बताया की उसकी बेटी का मनसू सिंह के साथ दो वर्षों से प्रेम प्रसंग था। वहीं दोनों का एक पुत्र भी है,जिसे लेकर उसकी बेटी मेरे पास यानी मायके में रहती थी। बताया की दोनों के बीच अक्सर सामान्य तरीके से बात चीत होती रहती थी। वहीं उसकी बेटी मनसू से बार बार शादी करने की बात कह रही थी।लेकिन आरोपी शादी से इनकार कर रहा था। वहीं शादी की बात पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी देता था।