जमशेदपुर में भी सुहागिनों ने की बट सावित्री की पूजा, सुहाग के लंबी आयु की कामना लिए सुहागिनों ने किया कथा का श्रवण

Spread the love

जमशेदपुर सुहाग के लंबी आयु का पर्व महा वट सावित्री व्रत गुरुवार को जमशेदपुर में भी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सुहागिनों की भीड़ शहर के साथ ग्रामीण इलाकों में भी दिखा। वट वृक्ष के नीचे सुहागिनों ने विधि विधान के साथ राजा सत्यवान और माता सावित्री की पूजा अर्चना किया। सुहाग का लाल जोड़ा धारण धारण किए महिलाओं ने फल फूल के साथ माता सावित्री की उपासना की। और उनका आह्वान की। मान्यताओं के अनुसार वट वृक्ष में मौली सुता बांधते हुए परिक्रमा की। ताड़ के पंखे से वट वृक्ष को हवा देते हुए पति के लंबी आयु का आशीर्वाद लिया। वही पूजा अर्चना के बाद ही सुहागिनों ने राजा सत्यवान और माता सावित्री की कथा का श्रवण किया। वही घरों में सुहाग के पांव छूकर उनके आशीर्वाद ली, और पूजन का प्रसाद ग्रहण कराई। कमोबेश, वट सावित्री की पूजा अर्चना को लेकर जमशेदपुर में भक्ति भाव का अद्भुत संगम दिखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *