मंडल रेल प्रबंधक (डी.आर.एम.) रांची, श्री जसमीत सिंह बिंद्रा द्वारा अपने सभी रेल-कर्मियों से अपील करते हुए कहा गया कि 25 मई का दिन रांची लोकसभा क्षेत्र के लिए मतदान का दिन है,

जितने रेल कर्मी रांची हटिया क्षेत्र में प्रतिनियुक्त हैं, उनसे आग्रह है, कि 25 मई के दिन वे अपने मतदाता के अधिकार का पालन करें। पोलिंग बूथ जरूर जाएँ और अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग करें। यह आपका अधिकार ही नहीं कर्तव्य है। आप अपने मनचाही सरकार को चुन सकते हैं, अपने प्रतिनिधि को चुन सकते हैं और लोकतंत्र में अपना योगदान प्रदान कर सकते हैं। यह पावन दिन पावन पर्व है।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *