जमशेदपुर
अखिल भारतीय साहित्य परिषद के झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि 14 अप्रैल को सुबह 10:30 बजे से प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक होगी। इसके बाद 12:15 बजे नए भारत का साहित्य विशेष शोध आलेख का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। दोपहर बाद 2:00 बजे से सर्वभाषा साहित्यकार सम्मान समारोह शुरू होगा। जिसमें संस्कृत, हिंदी, बांग्ला, ओडिशा समेत अन्य कई भाषाओं के विद्वानों को साहित्य भूषण सम्मान दिया जाएगा। 3:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक सर्वभाषा कवि सम्मेलन होगा।