पूरे देश समेत राज्य व शहर में भी धूमधाम के साथ महाशिवरात्रि का त्यौहार मनाया जा रहा है, बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिवालय में एकत्रित होकर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करते दिखाई दिए

सत्य ही शिव हैं और शिव ही सुंदर है। तभी तो भगवान आशुतोष को सत्यम शिवम सुंदर कहा जाता है। भगवान शिव की महिमा अपरंपार है। भोलेनाथ को प्रसन्न करने का ही महापर्व है…शिवरात्रि…जिसे त्रयोदशी तिथि, फाल्गुण मास, कृष्ण पक्ष की तिथि को प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है। महाशिवरात्रि पर्व की विशेषता है कि सनातन धर्म के सभी प्रेमी इस त्योहार को मनाते हैं। इसी कड़ी में जमशेदपुर के विभिन्न मंदिरों से कलश यात्रा निकाली गई सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक कर अपने अपने पूरे परिवार के सुख समृद्धि की कामना करते नजर आए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *