
गिरिडीह
संकल्प यात्रा जन सभा में शामिल होने गिरिडीह पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, स्वच्छ भारत अभियान के गिरिडीह संयोजक गणेश मिश्रा, जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, जिला महामंत्री संदीप डंगाईच, सुभाष चंद्र सिन्हा, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी समेत कई भाजपा नेताओं और महिला मोर्चा की महिला पदाधिकारियों ने रविवार की सुबह स्वच्छ भारत अभियान के तहत शहर में सफाई अभियान चलाया। मुश्लाधार बारिश के बीच भाजपा नेताओं ने शहर के कुछ हिस्से में सफाई अभियान चलाया। बाबूलाल मरांडी और गणेश मिश्रा समेत कई नेताओं ने इस दौरान हाथ में झाड़ू लेकर खुद सफाई में जुट गए। एक एक कोने में झाड़ू लगाकर वहा गंदगी और कूड़े के ढेर को हटाया। अंबेडकर चौक से लेकर टावर चौक तक चलाए गए स्वच्छ भारत अभियान के तहत प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और कार्यक्रम संयोजक गणेश मिश्रा और जुडको के डायरेक्टर रविंद्र राय के साथ हर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस दौरान दोनो चौक में खास सफाई अभियान चलाया। झाड़ू लेकर गंदगी और कूड़े के ढेर हटाने शुरू कर दिए। वही सफाई अभियान के बाद प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा की पीएम मोदी देश के सफाई अभियान में हर एक की भागीदारी चाहते है। आम लोग इस अभियान से जुड़े, और खुद अपने आसपास के माहौल को स्वच्छ रखें। यही मकसद लेकर पीएम मोदी लगातार लोगो से अपील कर रहे है। सेवा पखवाड़ा मना रही है और इसी अभियान का हिस्सा स्वच्छ भारत अभियान भी है। भाजपा के इस अभियान से पूरे देश में करोड़ों लोगों जुटे है। इधर रविवार की सुबह चले सफाई अभियान में भाजपा नेता चुंजुकांत, संजीत सिंह पप्पू, भाजपा नेत्री शालिनी वैशखियार, विनिता कुमारी, रंजन सिंह, विनय सिंह, दिनेश यादव, महेश राम, संतोष गुप्ता, विवेक गुप्ता, अजय रंजन, दीपक शर्मा, मनोज संघई समेत कई नेता और कार्यकर्ता सफाई अभियान में शामिल दिखे।