तुरामडीह यूसीआईएल गेट पर अनिश्चितकालीन धरना आज समाप्त हो गया दरअसल पोटका वीडियो की मध्यस्थता में तुरमडीह माइंस के विस्थापित प्रभावित समिति एवं तुरामडीह माइंस के अधिकारियों के साथ त्रिपक्षीय वार्ता हुई

लगभग 3:30 घंटे चली वार्ता के बाद विस्थापित एवं प्रभावित समिति की मांगों को मान लिया गया जिसके बाद यह प्रदर्शन समाप्त किया गया मैं आपको बता दूं कि पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत पोडीहासा पंचायत के ग्रामीण तूरामडी माइंस के गेट को अनिश्चितकालीन के लिए जाम कर दिया था इस दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि तुरामडी माइंस आदिवासियों, विस्थापितों, रैय्यतों, भूमि पुत्रों के हक को छीनने का प्रयास कर रही है ग्रामीणों का कहना था के प्रत्येक वर्ष रिक्तियां निकाली जाए और सत प्रतिशत विस्थापितों की बहाली की जाए विस्थापित कर्मचारियों के सेवानिवृत एवं मृत्यु होने के उपरांत उनके आश्रितों को नौकरी दी जाए पीढ़ी दर पीढ़ी नौकरी देने ठेकेदारी में विस्थापित और प्रभावित परिवार को नौकरी में प्राथमिकता देने की मांग ग्रामीणों के द्वारा की गई थी ग्रामीणों की मांग थी कि कंपनी के 5 किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी गांव को मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाए जिसमें सड़क बिजली स्वास्थ्य शिक्षा एवं रोजगार शामिल थे इन सभी मांगों को अब कंपनी प्रबंधन ने मान लिया है इसके बाद यह धरना प्रदर्शन समाप्त किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *