सीतारामडेरा के श्याम कुंज अपार्टमेंट में लिफ्ट से गिरकर वृद्ध की मौत, जांच में जुटी पुलिस जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत श्याम कुंज अपार्टमेंट में देवनगर निवासी मुंशीराम करुवा (60) लिफ्ट से गिरकर घायल हो गया.

बताया जाता है कि लिफ्ट खराब थी और ऊपर की मंजिल से मुचीराम ने गेट खोला और अंदर कदम रखा तो वहां लिफ्ट नहीं थी और मुचीराम अंदर गिर गया. इससे उसकी मौत हो गई. आसपास मौजूद लोगों ने जब उसे देखा तो लिफ्ट से निकालकर फौरन एमजीएम अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. परिजनों का कहना है कि मुचीराम करुवा बच्चों को ट्यूशन के लिए छोड़ने गया था. इसके बाद वापस घर लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ. मुचीराम स्थानीय किसी स्क्रैप गोदाम में काम करते थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *