जमशेदपुर के आजाद नगर थाना अंतर्गत बामन गोडा चौक के पास संजू सिंह नाम के शख्स पर एक व्यक्ति ने जानलेवा हमला कर दिया, फिलहाल आजाद नगर पुलिस ने घायल अवस्था में पीड़ित को एमजीएम अस्पताल में भर्ती करवाया है

पीड़ित संजू सिंह के अनुसार काम की तलाश में वे हमेशा बामंगोडा चौक जाते है, आज सुबह भी वे बामनगोडा चौक गए थे तभी एक व्यक्ति जिसे वे पहचान रहे हैं पर नाम नहीं जान रहे हैं उसने उन पर चाकू से हमला कर दिया, किसी तरह से जान बचाकर वे घटनास्थल से भाग कर आजाद नगर थाना पहुंचे जहां आजाद नगर पुलिस ने लिखित शिकायत दर्ज कर घायल संजू सिंह को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती करवाया संजू सिंह ने बताया कि वे तामुलिया के रहने वाले हैं उन पर तीन से चार बार चाकू से हमला किया गया इधर पुलिस मामला दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *