कांग्रेस नेता सह वायनाड लोकसभा क्षेत्र के सांसद राहुल गाँधी को दो वर्ष की सजा के बाद उनके लोकसभा के सदस्यता को रद्द कर दिया गया हैं, इसके खिलाफ कांग्रेस पार्टी मे उबाल हैं

जमशेदपुर युवा कांग्रेस ने शुक्रवार को साकची गोलचक्कर पर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर अपना रोष व्यक्त किया सभी ने इस दौरान काला बिल्ला लगाकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया, इन्होने कहा की केंद्र सरकार लगातार देश के संपत्ति को निजी हाथों मे सौंप रही हैं और राहुल गाँधी समेत पूरी कांग्रेस पार्टी इसका विरोध कर रही हैं, ऐसे मे केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री राहुल गाँधी को निजी क्षति पहँचाने पर तुली हैं, यहाँ तक की इस काम के लिए सरकारी एजेंसी और सरकारी संस्थाओं का भी दुरूपयोग किया जा रहा हैं, जो शर्मनाक हैं, और इसका विरोध लगातार कांग्रेस पार्टी करते रहेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *