जमशेदपुर के को ऑपरेटिव ग्राउंड में 23 से 27 फरवरी तक लिवरपुल क्रिकेट क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा

जमशेदपुर के को ऑपरेटिव ग्राउंड में 23 से 27 फरवरी तक लिवरपुल क्रिकेट क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है. यह आयोजन जय महाकाल सेवा संघ की ओर से किया जा रहा है. इसको लेकर रविवार को एक प्रेस वार्ता बुलाई गई. प्रेस वार्ता में मुख्य संरक्षक नीरज सिंह ने बताया कि इसमें कुल 32 टीमें हिस्सा ले रही है. इसके लिए एंट्री फीस 4001 रुपए रखा गया है. विजेता टीम को 1,25,000 रुपए का नकद पुरस्कार के अलावा कप दिया जाएगा वहीं उप विजेता को 75,000 रुपए का इनाम और कप दिया जाएगा. इसके अलावा सेमी फाइनल में पहुंचने वाली टीम को 10 हजार रुपए दिए जाएंगे वहीं मैन ऑफ द सीरीज और मैन ऑफ द मैच के लिए भी इनाम है.
उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट टेनिस बॉल से होगा जिसमे शहर के अलावा राज्य के बाहर से भी टीम आ रही है. हर मैच 8 ओवर का होगा. मैच में मुख्य अतिथि के रूप के क्रिकेटर सौरभ तिवारी मौजूद रहेंगे. नीरज सिंह ने कहा कि यह एक खेल है जहां सभी जाति धर्म के लोग खेलते है. यह एक ऐसा माध्यम है जहां सभी मिलकर खेलते भी है और खिलाते भी है. इसमें गांव की टीम को भी शामिल किया जा रहा है ताकि उन्हें एक अच्छा मंच मिले.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *