एलआईसी और अडानी के शेयर में गिरावट आने के बाद विपक्ष का विरोध और उग्र होता जा रहा है

Spread the love

इसी बीच15 फरवरी को बिष्टुपुर युवा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनमोहन तिवारी के नेतृत्व में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का अंतिम यात्रा निकालकर अग्नि संस्कार करके विरोध प्रदर्शन किया गया, इस विरोध प्रदर्शन में युवाओं ने नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद ,मोदी सरकार हाय-हाय, अडानी की दलाली बंद करो जैसे नारे लगाए और अपना विरोध प्रकट किया, विरोध प्रदर्शन के कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रिंस सिंह पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर पूर्वी सिंहभूम जिला युवा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नीरज सिंह उपस्थित हुए!
श्री प्रिंस सिंह ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि, मोदी सरकार केवल अडानी की दलाली में लगी है एलआईसी जीवन बीमा में देश के मध्यम वर्ग के लोगों ने अपनी जमा पूंजी जमा की है जिसे मोदी जी और अडानी जी मिलकर गबन करने में लगे हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी उनके इस मंसूबे को कभी पूरा नहीं होने देगी, नीरज सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि देश की युवा जाग चुकी है और उनका यह विरोध यहां थमने वाला नहीं है युवा कांग्रेस सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन करने के लिए तैयार है, और युवा कांग्रेस लाठी डंडो से डरने वाली नहीं है !
कार्यक्रम में पूर्वी विधानसभा उपाध्यक्ष गौतम साहू बिष्टुपुर कमेटी के थाना अध्यक्ष शुभम कुमार गोलमुरी प्रखंड अध्यक्ष पंकज उपाध्याय टेल्को प्रखंड अध्यक्ष अमित सिंह निक्कू सिंह अंजन सिंह विवेक लव कुमार कुश कुमार सैकड़ों की संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *