युवक का शव बरामद, बुंडू प्रखंड अन्तर्गत दशम फ़ॉल थाना क्षेत्र के नवाडीह के निकट शुक्रवार सुबह पुलिस ने राँची टाटा रोड से सटे पहाड़ी रास्ते पर से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है

दशम फ़ॉल थाना प्रभारी विष्णुकान्त ने बताया कि मृतक की पहचान अबतक नहीं हो पाई है । उसकी उम्र लगभग 24 रही होगी । उसके सर के पिछले हिस्से में चोट का निशान है । नाक से भी काफ़ी खून बहा है । संभावना है कि अन्यत्र हत्या कर शव को वहाँ फेंका गया है । थाना प्रभारी ने बताया कि शव के मुँह में पट्टी बँधा था, कानों में हेडफ़ोन लगा था लेकिन उसके पास से मोबाइल बरामद नहीं हुआ है । पैर व हाथों के नाखूनों में कुछ पेंट लगा हुआ था, इस कारण माना जा रहा है कि मृतक पेंटर रहा होगा । वह ग्रे कलर का जैकेट तथा पैरों में हवाई चप्पल पहने हुए था । उसके पास से झालदा (पं बंगाल ) में निर्मित बीड़ी का एक पैकेट भी बरामद किया गया है । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स, राँची भेज दिया है । मृतक की पहचान के लिए अन्य थानों को सूचना दे दी गई है पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *