सिंघभूम चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स द्वारा जमशेदपुर के चैम्बर भवन मे लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देने हेतु दीपावली ट्रेड फेयर 2022 का आयोजन जमशेदपुर चैम्बर भवन मे किया जा रहा है

जहाँ स्थानीय हस्त शिल्प के अनुठे नमूने देखने को मिल रहे हैँ, चैम्बर के अध्यक्ष समेत कई पदाधिकारियों ने इसका विधिवत उद्घाटन किया, इस ट्रेड फेयर मे दीपावली के तमाम सजावट के सामान, मिट्टी की मूर्तियां, मिट्टी के दिये, हस्त निर्मित मोमबत्तीयां समेत कई तरह के हस्त निर्मित वस्तुओं की बिक्री यहाँ की जा रही है, चैम्बर के पदाधिकारियों ने बताया की यह एक प्रयास है प्रधानमंत्री के लोकल फॉर वोकल के सपने को साकार करने का, इस ट्रर्ड फेयर मे जमशेदपुर तथा आस पास के छोटे छोटे व्यापारियों को मंच प्रदान किया गया है ताकि उनका उत्थान हो सके,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *