चांडिल।(जगन्नाथ चटर्जी) मंगलवार को चांडिल डैम शीशमहल में आजसू पार्टी का कोल्हान प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह शपथ ग्रहण समारोह हुआ। कोल्हान प्रमंडलीय स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन पहली बार चांडिल आयोजित हुआ जिसमें करीब पांच हजार पदधारी कार्यकर्ता पहुंचे थे। आजसू पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, केंद्रीय सचिव हरे लाल महतो, विधायक लंबोदर महतो, वरिष्ठ नेता डोमेन सिंह मुंडा, गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो, पूर्व विधायक अकील अख्तर, पूर्व विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता, केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, प्रोफेसर रविशंकर मौर्या ,पूर्वी सिंहभूम जिलाअध्यक्ष कन्हैया सिंह, सरायकेला जिला अध्यक्ष सचिन महतो समेत हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे। पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो ने सर्वप्रथम आजसू पार्टी का झंडोत्तोलन किया और प्रतीकात्मक शहीद बेदी पर श्रद्धांजलि अर्पित किया। सुदेश महतो ने राज्य सरकार पर 1932 के खतियान नियोजन नीति एवं बेरोजगारी को लेकर जमकर हमला बोला। हरे लाल महतो ने भी वर्तमान सरकार पर जमकर निशाना साधा ओर हमला बोला,