जमशेदपुर के जुगसलाई स्थित ऋषि भवन में राजस्थानी ब्राह्मण महिला संघ द्वारा डांडिया नाइट का आयोजन किया गया जहां समाज की महिलाओं ने एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुत किया,

पिछले 6 वर्षों से राजस्थानी ब्राह्मण महिला संघ द्वारा डांडिया नाइट का आयोजन किया जाता रहा है जहां इस कार्यक्रम में समाज के महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है इसी क्रम में इस वर्ष भी नवरात्र से पूर्व डांडिया नाइट का आयोजन जुगसलाई ऋषि भवन में किया गया, जहां कार्यक्रम में शामिल महिलाएं पारंपरिक परिधान में नाचते गाते झूमते नजर आई, केवल महिलाएं ही नहीं छोटी छोटी बच्चियां भी इस डांडिया नाइट का लुत्फ उठाते दिखी, जानकारी देते हुए राजस्थानी ब्राह्मण महिला संघ के अध्यक्ष ने बताया कि समाज की महिलाएं घर पर रहते रहते उब जाती है ऐसे में संघ द्वारा इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन कर उनके बीच खुशियां बांटने का कार्य किया जाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *