जमशेदपुर मे प्रजापिता ब्राम्हकुमारी ईश्वरीय विश्विद्यालय की ओर से आगामी 25 जुलाई से 31 जुलाई तक शहर मे विशेष मेडिटेशन कैम्प का आयोजन किया जा रहा

जमशेदपुर मे प्रजापिता ब्राम्हकुमारी ईश्वरीय विश्विद्यालय की ओर से आगामी 25 जुलाई से 31 जुलाई तक शहर मे विशेष मेडिटेशन कैम्प का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी जानकारी एक वार्ता के दौरान दी गई.

कैम्प का आयोजन बिस्टुपुर स्थित राम मंदिर परिसर मे किया जायेगा जहाँ राजयोगिनी विदूषि ब्राम्हकुमारी कंचन बहनजी द्वारा सभी को मेडिटेशन करवाया जायेगा, सुबह सात बजे से लेकर साढ़े आठ बजे तक यह कैम्प चलेगा जिसके बाद शाम को साढ़े चार बजे से लेकर साढ़े सात बजे तक भागवत कथा आध्यात्मिक रहस्य के बारे मे सभी को बताया जायेगा, इसकी जानकारी देते हुए जमशेदपुर सेंटर हेड अंजू बहन ने कहा की मेडिटेशन के माध्यम से मानव के अंदर भय, चिंता, निराशा दूर होती है, मेडिटेशन का अभ्यास करवाकर शहरवासियों को तनावन्मुक्त जीवन व्यतीत करने की शिक्षा देने हेतु इस कैम्प का आयोजन किया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *