जमशेदपुर: एमजीएम थाना अंतर्गत डिमना चौक के समीप व्यक्ति को बाइक ने मारी टक्कर, पुलिस द्वारा घायल को लाया गया एमजीएम

जमशेदपुर: एमजीएम थाना अंतर्गत डिमना चौक के समीप व्यक्ति को बाइक ने मारी टक्कर, पुलिस द्वारा घायल को लाया गया एमजीएम। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए एएसआई रमेश महतो ने बताया की कृष्णा होटल के समीप डिमना बस्ती निवासी कृष्णा दास मंडल नामक व्यक्ति को बाइक ने टक्कर मार दी। वे सड़क किनारे पैदल चल रहे थे उसी दौरान बाइक ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को घटना की सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस द्वारा उन्हे एमजीएम अस्पताल लाया गया। बाइक को पुलिस द्वारा जब्त कर लिया गया है वही घटना के बाद से चालक फरार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *