आदित्यपुर में दूसरे दिन अतिक्रमण हटाओ अभियान का लोगों ने किया जबरदस्त विरोध, भाजपा कांग्रेस दोनों दलों के नेता आए समर्थन में, अतिक्रमणकारियों ने कहा आवास बोर्ड कीमत लगाएं हम चुकाएंगे, घर मकान नहीं तोड़ने देंगे

आदित्यपुर दो के आवासीय कॉलोनी में दूसरे दिन आवास बोर्ड द्वारा जारी अतिक्रमण हटाओ अभियान का सैकड़ों लोगों ने जबरदस्त तरीके से विरोध किया है. लोगों के समर्थन में भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के नेता खुलकर सामने आए और बुलडोजर को रोक दिया.

करीब 40 वर्ष से घर मकान बनाकर रह रहे अतिक्रमणकारियों ने कहा कि आवास बोर्ड कीमत लगाएं हम चुकाएंगे लेकिन किसी भी कीमत पर घर मकान तोड़ने नहीं देंगे. सुबह 11 बजे से ही आवासीय संघर्ष समिति के बैनर तले लोग दल बल के साथ कार्रवाई करने आए आवास बोर्ड की टीम को थाना गेट पर ही रोके रखा. थाने के बाहर काफी संख्या में महिलाऐं पुरूष व अन्य लोग एकत्रित थे. ये लोग लगातार आवास बोर्ड के खिलाफ नारे लगा रहे थे. इसमें मौके पर भाजपा नेता गणेश महाली, पूर्व पार्षद सुधीर चौधरी, नरेन्द्र मोदी फैंस क्लब के संरक्षक सतीश शर्मा, कांग्रेस नगर अध्यक्ष संतोष सिंह, अंबुज कुमार आदि विरोध कर रहे लोगो का समर्थन कर रहे थे. स्थानीय लोगो का कहना है कि आवास बोर्ड की जमीन पर वे लोग 40 वर्ष से बसे हुए हैं. एक तरफ सरकार सभी को मकान देने की बात करती है तो दुसरी ओर उन्हे उजाड़ने का काम किया जा रहा है. आवास बोर्ड के सहायक अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि हाई कोर्ट के आदेश से 3 दिन 24, 25 और 27 जून को आवास बोर्ड का अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाना है. लोगों का विरोध हो रहा है लेकिन हमलोग कोर्ट के आदेश का पालन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि विरोध करने वालों की वीडियोग्राफी की जा रही है उनके विरुद्ध केस भी दर्ज कराया जा रहा है.

विनोद कुमार, मजिस्ट्रेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *