जमशेदपुर: विगत दिन शहर के विभिन्न छेत्रों में प्रशासन द्वारा लोगों को प्लास्टिक बैग्स का इस्तेमाल नहीं करने को लेकर जागरूक किया गया था साथ ही बताया गया था कि 1 जुलाई से पूरे देश में प्लास्टिक बैग्स पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। लेकिन हमेशा की तरह आज भी बाजारों में लोग प्लास्टिक बैग्स का इस्तेमाल करते नजर आए। इस संबंध में मानगो नगर निगम के विशेष पदाधिकारी दीपक सहाय ने कहा कि 1 जुलाई से पूरे देश भर में प्लास्टिक बैग्स पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अगर 1 जुलाई से लोग प्लास्टिक बैग्स का इस्तेमाल करते हैं तो उनके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।