राजनगर थाना से महज 1किलो मीटर घुटुसाई में सड़क किनारे नीम के पेड़ पर एक माँ और उसकी 3 साल की मासूम बेटी का शव लटकता मिला।ग्रामीणों के मुताबिक घटना सुबह लगभग 5 बजे की बताई जा रही है।स्थानीय लोगों ने बताया कि ये दोनों मा बेटी है।घटना की सूचना मिलते ही राजनगर पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनो के शव को पेड़ से उतारा।हालाँकि ये हत्या है या आत्महत्या इसकी अब तक पुष्टि नही हुई है।और पुलिस जांच में जुटी है।
शव की पहचान सलगे टुडू (25 वार्षिय), बच्ची फूलो टुडू(3 वर्ष) बताया जा रहा है।
उसके पति का नाम बासुदेव टुडू है जो घुटुसाई में रहता है। मृतका का माईके गोबिन्दपुर के डांडू गांव में है ,जिसे सूचना दी जा चुकी है।
*सरायकेला/राजनगर से रवि कांत गोप की रिपोर्ट*