जमशेदपुर: ट्रांसपोर्टर हर्षवर्धन सिंह उर्फ डबलू सिंह ने अपने घर में लगाई फांसी

जमशेदपुर: मानगो थाना क्षेत्र के शारदा सिटी निवासी ट्रांसपोर्टर हर्षवर्धन सिंह उर्फ डबलू सिंह (43) ने मंगलवार की रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रात 12 बजे तक परिजनों ने उन्हें ठीक ठाक देखा था। बुधवार सुबह डबलू की लाश फंदे पर देख परिजनों के होश उड़ गए। घटना की सूचना पाकर मानगो पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नही चल पाया है। पुलिस पता लगाने में जुट गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *