सेवानिर्वित पंकासियुस खाका व हेमेश्वर रजवार को ढेर सारे उपहारों के साथ दी गई विदाई, कार्यक्रम में शामिल हुए जिले के एसपी व एसडीपीओ

(जिला ब्यूरो चीफ- सुमन मोदक)
सरायकेला: सरायकेला जिला बल के दो पुलिस पदाधिकारी पंकासियुस खाका व हेमेश्वर रजवार आज सेवानिर्वित हुए हैं, बता दें कि उनके विदाई सह सम्मान समारोह में, जिले के पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश, सरायकेला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हरमेन्दर सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चांडिल संजय सिंह, पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक रंजन चौधरी , सचिव अनिल यादव ,पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र खाखा, एवं अन्य पुलिसकर्मी व पुलिस पदाधिकारी पुलिस केंद्र दुगनी में उपस्थित हुए एवं दोनों सेवनिर्वित पुलिस पदाधिकारियों के भविष्य की मंगल कामनाएं की गई। वही मोके पुलिस अधीक्षक महोदय सरायकेला ने अपने अभिभाषण में पंचायत आम चुनाव 2022 में पुलिस कर्मियों तथा पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा चुनाव ड्यूटी को सुरक्षित व निष्पक्ष करवाने के लिए धन्यवाद दिया तथा सभी चुनाव ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को एक-एक सू सेवंक से पुरस्कृत किया। वहीं इधर पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक रंजन चौधरी ने दोनो सेवानिवृत्त पुलिस पदाधिकारियों को अपने परिवार के साथ आने वाले समय बिताने, तथा अच्छे स्वास्थ्य और एक अच्छी जीवन बिताने की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *